Jump to Content

अभिभावक, आपका स्वागत है!

आपका भरोसा बनाए रखना हमारा पहला लक्ष्य है. हम समझते हैं कि अपने बच्चे को Google खाता इस्तेमाल करने देना एक बड़ा फ़ैसला है. ज़्यादा जानकारी के लिए, कुछ समय देकर इस अहम जानकारी को पढ़ें.

अभिभावकों के लिए टूल

आपके बच्चे का Google खाता आपके खाते की तरह ही काम करता है. इससे Google के कई प्रॉडक्ट और सेवाओं को ऐक्सेस किया जा सकता है. इसमें ऐसी सेवाएं भी शामिल हैं जिन्हें बच्चों के हिसाब से डिज़ाइन किया या बनाया नहीं गया है. आपका बच्चा अपने खाते का इस्तेमाल इस तरह के कामों के लिए कर सकता है:

  • Google Assistant, Chrome, और Search इस्तेमाल करके, सवाल पूछें, इंटरनेट को ऐक्सेस करें और उस पर खोजें;
  • Gmail, एसएमएस, वीडियो, वॉइस कॉल, और बातचीत के अन्य तरीकों से दूसरे लोगों के साथ बातें करें;
  • ऐप्लिकेशन, गेम, संगीत, फ़िल्में, और भी बहुत कुछ डाउनलोड करें, खरीदें, और उनका आनंद लें;
  • फ़ोटो, वीडियो, प्रज़ेंटेशन, दस्तावेज़, और दूसरी चीज़ें बनाएं, देखें, और शेयर करें;
  • अपने बच्चे के डिवाइस के हिसाब से, Google Fit में सेहत और फ़िटनेस से जुड़ी जानकारी ट्रैक करें. इसमें, गतिविधि का लेवल और धड़कन की दर की जानकारी भी शामिल है; और
  • Google की सेवाएं इस्तेमाल करते समय काम के विज्ञापन देखें.

दूसरे लोगों का सम्मान करें

हमारी कई ऐसी सेवाएं हैं जिनकी मदद से, आपका बच्चा हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले दूसरे उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत कर सकता है. हम ऐसा माहौल बनाए रखना चाहते हैं जहां सभी का सम्मान हो. इसके लिए, हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करते समय आपके बच्चे को व्यवहार से जुड़े इन बुनियादी नियमों का पालन करना होगा: दूसरे लोगों या खुद को नुकसान न पहुंचाना और दूसरे लोगों या खुद के साथ बुरा व्यवहार न करना. इसके अलावा, इस तरह के नुकसान या बुरे व्यवहार की न तो धमकी देना और न ही उन्हें बढ़ावा देना. उदाहरण के लिए, दूसरे लोगों को गुमराह करना, उनसे झूठ बोलना, उनकी मानहानि करना, उन्हें धमकी देना, उनका उत्पीड़न करना, उन्हें स्टॉक करना या सार्वजनिक तौर पर नफ़रत फैलाने वाला कॉन्टेंट (जैसे, लोगों के मूल, नस्ल, धर्म, लिंग, यौन रुझान वगैरह के आधार पर, नफ़रत या भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट) शेयर करना. नफ़रत फैलाने वाला कॉन्टेंट पब्लिश करने की वजह से, आपको और आपके बच्चे को नागरिक या आपराधिक कानूनी जवाबदेही का सामना करना पड़ सकता है.

आपके बच्चे की निजता

आपके बच्चे का Google खाता या प्रोफ़ाइल बनाने के लिए, इस निजता नोटिस और Google निजता नीति के मुताबिक, आपके बच्चे की जानकारी इकट्ठा, इस्तेमाल या ज़ाहिर करने के लिए आपकी अनुमति की ज़रूरत हो सकती है. जब आप अपने बच्चे को हमारी सेवाएं इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं, तो आप और आपका बच्चा अपनी जानकारी के लिए हम पर भरोसा करते हैं. हम समझते हैं कि यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और हम आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, ताकि सब कुछ आपके नियंत्रण में रहे. आप यह तय कर सकते हैं कि वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि और YouTube पर गतिविधियों के इतिहास जैसी चीज़ों के लिए आपका बच्चा अपने गतिविधि नियंत्रण को प्रबंधित कर सकता है या नहीं.

13 साल (या आपके देश में लागू उम्र) से कम उम्र के बच्चों के लिए, Family Link से प्रबंधित किए जाने वाले Google खातों और प्रोफ़ाइल के लिए इस निजता नोटिस और Google निजता नीति में, Google की निजता लागू करने की प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया है. आपके बच्चे के खाते या प्रोफ़ाइल के हिसाब से निजता लागू करने की खास प्रक्रियाएं होती हैं. उदाहरण के लिए, लोगों के हिसाब से दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के लिए सीमाएं. इस निजता नोटिस में, इस तरह के अंतर बताए गए हैं.

यह निजता नोटिस, तीसरे पक्ष (Google से बाहर का ऐप्लिकेशन) के उन ऐप्लिकेशन, गतिविधियों या वेबसाइटों पर लागू नहीं होते जिनका इस्तेमाल आपका बच्चा कर सकता है. तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, गतिविधियां, और साइटें आपके बच्चे के लिए ठीक हैं या नहीं, यह तय करने के लिए आपको उन पर लागू होने वाले नियमों और नीतियों को ध्यान से पढ़ना चाहिए. साथ ही, आपको उनके डेटा इकट्ठा करने और इस्तेमाल के तरीकों के बारे में भी जानना चाहिए.

हम यह जानकारी इकट्ठा करते हैं

जब आप अपने बच्चे को Google खाता या प्रोफ़ाइल बनाने की अनुमति देते हैं, तो हम उनके खाते या प्रोफ़ाइल से भी उसी तरह की जानकारी इकट्ठा करेंगे जो आपके खाते से इकट्ठा की जाती है. उदाहरण के लिए, हम ये इकट्ठा करते हैं:

आप या आपका बच्चा जो जानकारी तैयार करते हैं या हमें देते हैं.
खाता या प्रोफ़ाइल बनाते समय, हम नाम और उपनाम, ईमेल पते, और जन्म की तारीख जैसी निजी जानकारी मांग सकते हैं. हम आपकी या आपके बच्चे की दी गई जानकारी इकट्ठा करते हैं. इस जानकारी का इस्तेमाल करके, हम आपसे सहमति लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं, जैसे कि ऑनलाइन संपर्क जानकारी. खाता या प्रोफ़ाइल इस्तेमाल करते समय, आपका बच्चा जो जानकारी बनाता या अपलोड करता है उसे हम इकट्ठा करते हैं. हम वह जानकारी भी इकट्ठा करते हैं जो उसे दूसरे लोगों से मिलती है. उदाहरण के लिए, जब आपका बच्चा Google Photos में तस्वीर सेव करता है या Google Drive में एक दस्तावेज़ बनाता है.

बच्चा किस तरह से हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करता है
आपका बच्चा जिन सेवाओं का इस्तेमाल करता है और उन्हें जिस तरह से इस्तेमाल करता है उससे जुड़ी कुछ जानकारी को हम अपने-आप इकट्ठा और सेव करते हैं. जैसे कि जब आपका बच्चा Google Search में कोई क्वेरी डालता है, Google Assistant से बात करता है, या YouTube Kids पर कोई वीडियो देखता है. इस जानकारी में ये चीज़ें शामिल होती हैं:

  • आपके बच्चे के ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइस
    हम उन ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइस के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं जिन्हें आपका बच्चा Google की सेवाएं ऐक्सेस करने के लिए इस्तेमाल करता है. इसमें खास पहचानकर्ता, ब्राउज़र किस तरह का है और उसकी सेटिंग, डिवाइस किस तरह का है और उसकी सेटिंग, ऑपरेटिंग सिस्टम, मोबाइल, और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी के नाम की जानकारी शामिल होती है. साथ ही, हम फ़ोन नंबर, मोबाइल नेटवर्क की जानकारी, और ऐप्लिकेशन के वर्शन की जानकारी भी इकट्ठा करते हैं. इसके अलावा, हम आपके बच्चे के ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइस पर इस्तेमाल होने वाली हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं. इसमें आईपी पता, ऐप्लिकेशन के बंद होने की रिपोर्ट, सिस्टम की गतिविधि के साथ-साथ आपके बच्चे के अनुरोध की तारीख, समय, और रेफ़रल देने वाले का यूआरएल भी शामिल है. उदाहरण के लिए, हम यह जानकारी तब इकट्ठा करते हैं, जब आपके बच्चे के डिवाइस पर मौजूद कोई Google सेवा हमारे सर्वर से संपर्क करती है. जैसे कि जब आपका बच्चा 'Play स्टोर' से कोई ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करता है.
  • आपके बच्चे की गतिविधि
    हम अपनी सेवाओं में आपके बच्चे की गतिविधि के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं. हम इसका इस्तेमाल Google Play पर उन्हें पसंद आ सकने वाले ऐप्लिकेशन के लिए सुझाव देने जैसे कामों में करते हैं. आप चुन सकते हैं कि आपका बच्चा अपने गतिविधि नियंत्रण को प्रबंधित कर सकता है या नहीं. आपके बच्चे की गतिविधि की इकट्ठा की गई जानकारी में ये चीज़ें शामिल हो सकती हैं: खोज के लिए शब्द, बच्चे की पसंद के वीडियो, ऑडियो फ़ीचर का इस्तेमाल करते समय बच्चे की आवाज़ और ऑडियो की जानकारी, वे लोग जिनसे बच्चा बात करता है या जिनके साथ वह कॉन्टेंट शेयर करता है, और Chrome पर ब्राउज़िंग इतिहास जिसे बच्चे ने अपने Google खाते से सिंक किया है. अगर आपका बच्चा कॉल करने और कॉल लेने या मैसेज भेजने और पाने के लिए Google Meet या Duo जैसी हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करता है, तो हम कॉल से जुड़ी लॉग जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं. आपका बच्चा अपने खाते या प्रोफ़ाइल में सेव की गई गतिविधि को जानकारी को खोजने और प्रबंधित करने के लिए अपने Google खाते पर जा सकता है. साथ ही, आप भी अपने बच्चे के Google खाते में साइन इन करके या Family Link में उसकी प्रोफ़ाइल को ऐक्सेस करके उसकी गतिविधि की जानकारी प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं.
  • आपके बच्चे के जगह की जानकारी
    जब आपका बच्चा हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करता है, तब हम उसकी जगह की जानकारी को इकट्ठा करते हैं. इन चीज़ों का इस्तेमाल करके, आपके बच्चे की जगह की जानकारी का पता लगाया जा सकता है: जीपीएस, आईपी पता, उसके डिवाइस का सेंसर डेटा, और उसके डिवाइस के पास की चीज़ों की जानकारी जैसे कि वाई-फ़ाई ऐक्सेस पॉइंट, मोबाइल टॉवर, और ऐसे डिवाइस जिनमें ब्लूटूथ चालू हो. जगह की जानकारी का जो डेटा हम इकट्ठा करते हैं वह कुछ हद तक आपके बच्चे की डिवाइस और खाता सेटिंग पर निर्भर करता है.
  • आपके बच्चे की आवाज़ और ऑडियो की जानकारी
    हम आपके बच्चे की वॉइस और ऑडियो से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग चालू होने पर अगर आपका बच्चा बोलकर चालू करने का आदेश देता है (जैसे “OK, Google” या माइक्रोफ़ोन आइकॉन को छूना), तो उसके बाद की बातचीत/ऑडियो को, कुछ सेकंड पहले की रिकॉर्डिंग के साथ, आपके बच्चे के साइन इन किए हुए डिवाइस से उनके खाते में स्टोर कर लिया जाएगा.

आपके बच्चे की जानकारी इकट्ठा और सेव करने के लिए हम कई तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं. इनमें कुकी, पिक्सेल टैग, लोकल मेमोरी (जैसे कि ब्राउज़र की वेब मेमोरी या ऐप्लिकेशन के डेटा कैश), डेटाबेस, और सर्वर लॉग शामिल हैं. हम आपके बच्चे से उतनी ही निजी जानकारी मांगते जितनी ज़रूरी होती है. यह जानकारी इसलिए ज़रूरी होती है, ताकि उनके खातों या प्रोफ़ाइल के लिए उपलब्ध Google के उत्पादों और सेवाओं को इस्तेमाल किया जा सके.

हम इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल कैसे करते हैं

Google की निजता नीति में इस बात की ज़्यादा जानकारी दी गई है कि आपके बच्चे के Google खाते या प्रोफ़ाइल से जुड़ा जो डेटGoogle इकट्ठा करता है उसे हम किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. आम तौर पर, हम आपके बच्चे की जानकारी इन कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं: अपनी सेवाएं देना, उनका रखरखाव करना और उन्हें बेहतर बनाना; नई सेवाएं बनाना; अपनी सेवाओं को आपके बच्चे के मुताबिक बनाना; परफ़ॉर्मेंस मापना और अपनी सेवाओं के इस्तेमाल का तरीका समझना; अपनी सेवाओं के बारे में आपके बच्चे से बातचीत करना और अपनी सेवाओं को ज़्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना.

हम इन कामों के लिए आपके बच्चे की जानकारी को कई तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके प्रोसेस करते हैं. हम ऑटोमैटिक तरीके से काम करने वाले ऐसे सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं जो आपके बच्चे के कॉन्टेंट की जांच करते हैं, ताकि आपके बच्चे को उसकी पसंद के मुताबिक खोज नतीजे दिए जा सकें या हमारी सेवाओं के इस्तेमाल के हिसाब से उसे दूसरी सुविधाएं दी जा सकें. साथ ही, हम स्पैम, मैलवेयर, और गैर-कानूनी कॉन्टेंट जैसे गलत इस्तेमाल का पता लगाने के लिए भी आपके बच्चे के कॉन्टेंट की जांच करते हैं. हम डेटा का पैटर्न पहचानने के लिए एल्गोरिदम का इस्तेमाल भी करते हैं. अगर हमें अपने सिस्टम पर हमारी नीतियों का उल्लंघन करने वाले स्पैम, मैलवेयर, गैर-कानूनी सामग्री, और दूसरी तरह के गलत इस्तेमाल का पता चलता है, तो हम आपके बच्चे का खाता या प्रोफ़ाइल बंद कर सकते हैं या ज़रूरत के हिसाब से कोई दूसरी कार्रवाई कर सकते हैं. कुछ मामलों में हम इन मामलों से जुड़े अधिकारियों से उल्लंघन की शिकायत भी कर सकते हैं.

हम आपके बच्चे की जानकारी का इस्तेमाल उसे सुझाव देने, उसके मनमुताबिक सामग्री बनाने और उसकी पसंद के मुताबिक खोज नतीजे देने के लिए कर सकते हैं. जैसे कि आपके बच्चे की सेटिंग के आधार पर, Google Play इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है कि बच्चे ने किन ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल कर रखा है. Google Play इस जानकारी की मदद से, बच्चे को ऐसे नए ऐप्लिकेशन के सुझाव दे सकता है जो शायद उसे पसंद आएं.

साथ ही, हम ऊपर बताए गए कामों के लिए अपनी सभी सेवाओं से और आपके बच्चे के सभी डिवाइस से इकट्ठा की गई जानकारी को मिला सकते हैं. Google की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए, दूसरी साइटों और ऐप्लिकेशन पर की गई बच्चे की गतिविधि को उसकी निजी जानकारी से जोड़ा जा सकता है. ऐसा, बच्चे के खाते या प्रोफ़ाइल की सेटिंग के आधार पर किया जाता है.

Google आपके बच्चे कउसकी पसंद को ध्यान में रखकर विज्ञापन नहीं दिखाएगा. इसका मतलब है कि विज्ञापन आपके बच्चे के खाते या प्रोफ़ाइल की जानकारी के आधार पर नहीं होंगे. इसके बजाय, विज्ञापन इस आधार पर दिखाए जा सकते हैं कि आपका बच्चा किस वेबसाइट या ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट देख रहा है. उसकी मौजूदा खोज क्वेरी या जगह की आम जानकारी (जैसे कि शहर या राज्य) के आधार पर भी विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं. वेब ब्राउज़ करते समय या Google से बाहर के ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय, आपके बच्चे को विज्ञापन देने वाले दूसरे स्रोतों (Google से बाहर के) के विज्ञापन दिख सकते हैं. इनमें दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए गए तीसरे पक्ष के विज्ञापन भी शामिल होते हैं.

वह जानकारी जिसे आपका बच्चा शेयर कर सकता है

अपने Google खाते या प्रोफ़ाइल में साइन इन करने के बाद, आपका बच्चा फ़ोटो, वीडियो, ऑडियो, और जगह जैसी जानकारी को दूसरे लोगों के साथ और सार्वजनिक रूप से शेयर कर सकता है. जब आपका बच्चा सार्वजनिक रूप से जानकारी शेयर करता है, तो उसे Google Search जैसे सर्च इंजन की मदद से ऐक्सेस किया जा सकता है.

वह जानकारी जो Google शेयर करता है

हम जिस जानकारी को इकट्ठा करते हैं उसे कुछ हालातों में Google के बाहर शेयर किया जा सकता है. हम इन मामलों को छोड़कर, आपकी निजी जानकारी को कंपनियों, संगठनों, और Google के बाहर के लोगों के साथ शेयर नहीं करते:

सहमति से
हम आपकी सहमति लेकर (अगर ऐसा करना ज़रूरी हो) निजी जानकारी को Google के बाहर शेयर करेंगे.

आपके फ़ैमिली ग्रुप के साथ
आपके बच्चे से जुड़ी जानकारी को Google पर आपके फ़ैमिली ग्रुप के सदस्यों के साथ शेयर किया जा सकता है. इसमें बच्चे का नाम, फ़ोटो, ईमेल पता, और Google Play पर की गई खरीदारी की जानकारी शामिल होती है.

बाहरी प्रोसेसिंग के लिए
हम अपनी सहयोगी कंपनियों या दूसरे भरोसेमंद कारोबारों या लोगों को आपकी निजी जानकारी इसलिए देते हैं, ताकि वे उसे हमारे लिए प्रोसेस कर सकें. प्रोसेस करने का यह काम हमारे निर्देशों, इस निजता नोटिस, Google निजता नीति, और गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़ी दूसरी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए किया जाता है.

कानूनी वजहों से
हम Google के अलावा दूसरी कंपनियों, संगठनों या व्यक्तियों से निजी जानकारी तब शेयर करेंगे, जब हमें भरोसा हो कि जानकारी अच्छी भावना से मांगी जा रही है और उस जानकारी का ऐक्सेस, इस्तेमाल, रखरखाव या उन्हें ज़ाहिर करना इन कामों के लिए ज़रूरी है:

  • लागू होने वाले कानून, नियम, कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के लिए या ज़रूरी सरकारी अनुरोध को पूरा करने के लिए;
  • सेवा की ज़रूरी शर्तें लागू करने के लिए. इसमें संभावित उल्लंघनों की जांच भी शामिल होती है;
  • धोखाधड़ी, सुरक्षा या तकनीकी गड़बड़ियों का पता लगाने, उन्हें रोकने या फिर उनका समाधान करने के लिए या
  • ज़रूरत के आधार पर या कानून की अनुमति के हिसाब से, Google, हमारे उपयोगकर्ताओं या आम लोगों के अधिकारों, संपत्ति या सुरक्षा को किसी तरह के नुकसान से बचाने के लिए.

हम व्यक्तिगत पहचान को ज़ाहिर न करने वाली जानकारी (जैसे कि हमारी सेवाओं के सामान्य इस्तेमाल से जुड़े रुझान) को सार्वजनिक रूप से और हमारे पार्टनर — जैसे कि प्रकाशकों, विज्ञापन देने वालों, डेवलपर या अधिकार रखने वालों के साथ शेयर कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, हम अपनी सेवाओं के सामान्य इस्तेमाल से जुड़े रुझान दिखाने के लिए इस जानकारी को सार्वजनिक रूप से शेयर कर सकते हैं. हम खास पार्टनर को उनकी खुद की कुकीज़ या ऐसी दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल करके ब्राउज़र या डिवाइस से जानकारी इकट्ठा करने देते हैं. इसका इस्तेमाल वे विज्ञापन देने और उससे जुड़े आंकड़ों की जांच करने के लिए करते हैं.

आपके बच्चे की निजी जानकारी का ऐक्सेस

अगर आपके बच्चे का कोई Google खाता है, तो आप उसके Google खाते में साइन इन करके उसकी जानकारी को ऐक्सेस कर सकते हैं, अपडेट कर सकते हैं, हटा सकते हैं, एक्सपोर्ट कर सकते हैं, और उसकी प्रोसेसिंग पर पाबंदी लगा सकते हैं. अगर आपको अपने बच्चे के खाते का पासवर्ड याद नहीं है, तो आप Family Link ऐप्लिकेशन पर यवेब पर Family Link की सेटिंग पर जाकर रीसेट कर सकते हैं. साइन इन करने के बाद, आप Google निजता नीति में बताए कई नियंत्रणों (जैसे कि Google गतिविधि नियंत्रण का इस्तेमाल करके, अपने बच्चे की निजता सेटिंग और जानकारी प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं.

अगर आपके बच्चे ने कोई प्रोफ़ाइल बनाया हुआ है, तो आप Family Link ऐप्लिकेशन पर यवेब पर Family Link की सेटिंग पर जाकर, उसकी जानकारी को ऐक्सेस कर सकते हैं, अपडेट कर सकते हैं, हटा सकते हैं, एक्सपोर्ट कर सकते हैं, और उसकी प्रोसेसिंग पर पाबंदी लगा सकते हैं.

आपका बच्चा “मेरी गतिविधि” में अपनी पुरानी गतिविधि मिटा सकेगा और डिफ़ॉल्ट रूप से, तीसरे पक्ष को ऐप्लिकेशन की अनुमतियां (इसमें डिवाइस की जगह की जानकारी, माइक्रोफ़ोन या संपर्कों की जानकारी शामिल है) दे सकेगा. आप Family Link का इस्तेमाल करके, अपने बच्चे के Google खाते की जानकारी में बदलाव या सुधार कर सकते हैं. साथ ही, आप ऐप्लिकेशन की गतिविधि और अनुमतियां भी देख सकते हैं. आप यह भी प्रबंधित कर सकते हैं कि आपका बच्चा ऐप्लिकेशन या तीसरे पक्ष की सेवाओं को अपनी जानकारी ऐक्सेस करने की कुछ अनुमतियां दे सकता है या नहीं.

अगर आप चाहते हैं आपके बच्चे की जानकारी को इकट्ठा या इस्तेमाल करना रोक दिया जाए, तो Family Link ऐप्लिकेशन में यवेब पर Family Link की सेटिंग में, प्रोफ़ाइल की जानकारी वाले पेज या अपने बच्चे के खाते पर जाकर, "खाता मिटाएं" या "प्रोफ़ाइल मिटाएं" पर क्लिक करके, बच्चे का Google खाता या प्रोफ़ाइल मिटा सकते हैं. उचित समय के बाद, आपके बच्चे के खाते की जानकारी को हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा.

हमसे संपर्क करें

अगर आपके पास अपने बच्चे के Google खाते या प्रोफ़ाइल के बारे में कोई सवाल है, तो हमसे बेझिझक संपर्क करें. हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं. आपको Family Link या अपने बच्चे के Google खाते या प्रोफ़ाइल के बारे में ज़्यादा जानकारी हमारसहायता केंद्र पर मिल सकती है. आप मेन्यू ☰ > सहायता और सुझाव > सुझाव भेजें पर टैप करके, हमें Family Link या आपके बच्चे के Google खाते या प्रोफ़ाइल के बारे में सुझाव भेज सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने सुझाव ईमेल कर सकते हैं या नीचे दिए गए पते पर हमसे संपर्क कर सकते हैं.

Google
1600 Amphitheatre Parkway
Mountain View, CA 94043 USA
Phone: +1 855 696 1131 (USA)
दूसरे देशों के लिए, g.co/FamilyLink/Contact पर जाएं

अगर आप इस बारे में सवाल पूछना चाहते हैं कि Google आपके बच्चे का डेटा कैसे इकट्ठा और इस्तेमाल करता है, तआप Google और हमारे डेटा सुरक्षा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. अगर आपको स्थानीय कानून के तहत अपने अधिकारों के बारे में कुछ पूछना है, तो आप अपनी स्थानीय डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी से भी संपर्क कर सकते हैं.

13 साल (या आपके देश में लागू उम्र) से छोटे बच्चों के लिए Family Link से जुड़ी ज़ाहिर की गई जानकारी (डिसक्लोज़र) देखें